Romantic Love Shayari – Heart Touching Lovely Shayari (दिल छूने वाली प्यार भरी शायरी)

तुझे सोचता हूँ और तुझे ही लिखता हूँ,
मैं तेरे ही ख्यालों में दिनभर खोया रहता हूँ..
ये शायरी तो बस तुझे याद करने का बहाना है,
मैं तो इन अल्फाजों में भी बस तुझे ही ढूँढता रहता हूँ…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

यूँ तो मुझे इश्क में कोई दिलचस्पी नहीं..
मगर मेरी शायरी का सबसे अजीज किरदार हो तुम…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

निगाहों से तुम्हारे दिल पर पैगाम लिख दूँ..
तुम कहो तो अपनी रूह तुम्हारे नाम लिख दूँ…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तुम्हारी चाहत के बिना मेरी इबादत पूरी नहीं होती..
तुम जिंदगी हो मेरी, तुम बिन मेरी जिंदगी पूरी नहीं होती…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

थोडा मैं, थोड़ी तुम,
और बेपनाह प्यार..
इतना काफी है जीने के लिए…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तुमसे कह दूँ सारी बातें..
या ये कह दूँ कि सारी बातों में हो तुम…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कोई सबूत नहीं है मेरे पास तेरी मोहब्बत का..
बस तेरा नाम सुनते ही धड़कनें बढ़ जाती है मेरी…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तुम्हारा मिलना इत्तेफाक नहीं है..
उम्रभर के पुण्य का मुआवजा हो तुम…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तुम्हारे प्यार का असर कुछ यूँ हुआ,
कि हम बदलने लगे..
जिन्दगी बेरंग थी,
तुम्हारे आने से रंग बरसने लगे…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कभी गलतियों से मेरी तुम टूट न जाना,
कभी शरारतों से मेरी तुम रूठ न जाना..
तुम्हारा प्यार ही अब मेरी जिंदगी है,
दिल के इस बंधन को कभी भूल न जाना…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

2 thoughts on “Romantic Love Shayari – Heart Touching Lovely Shayari (दिल छूने वाली प्यार भरी शायरी)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *