Imotional Sad Shayari – Broken Heart Shayari (दर्द भरी शायरी)

Sad Shayari: दिल के दर्द और तन्हाई को बयां करते अनकहे अल्फाज़
ज़िंदगी के सफर में कभी-कभी ऐसे मोड़ आते हैं जहाँ शब्द खामोश हो जाते हैं और केवल दिल का दर्द बोलता है। प्यार में मिला धोखा हो या किसी करीबी की याद, Sad Shayari हमारे उन गहरे जज्बातों को आवाज़ देती है, जिन्हें हम किसी और से कह नहीं पाते। अक्सर लोग अपने गम को छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन शायरी एक ऐसा मरहम है जो उस भारीपन को कम करने में मदद करती है।
ShayariBhandar के इस विशेष संग्रह में, हमने ‘तन्हाई’, ‘जुदाई’ और ‘टूटे हुए दिल’ की भावनाओं को शब्दों में पिरोने की कोशिश की है। यहाँ दी गई हर शायरी आपके अकेलेपन की साथी बनेगी और आपको यह अहसास कराएगी कि इस दर्द में आप अकेले नहीं हैं।

Updated On April 19, 2026

कुदरत के इन हसीन नजारों का हम क्या करें..
तुम साथ नहीं हो तो इन चाँद सितारों का क्या करें…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

जिंदगी की दास्तान भी कितनी अधूरी है..
खुश दिखना, खुश होने से ज्यादा जरूरी है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तरसी निगाहों से तुम्हारे इश्क मे खोये हैं,
हमने भी दिल में मिलन के बीज बोये हैं..
दर्द का सफर इतना आसान नहीं यारा,
हम भी तन्हाई में चुपके-चुपके रोये हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

हमें किसी से कोई शिकायत नहीं..
हम खुद जानते हैं कि हम किसी के लायक नहीं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

सुकून दोनों में है..
तुम आओ, या मौत…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

बहुत मुश्किल हो गया है खुद को सँभाले रखना..
मगर वो कह कर गई है अपना ख्याल रखना…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तुम्हें कभी मुझसे प्यार हुआ था..
मगर मुझे तो तुमसे प्यार,
और तुम्हारा इंतजार आज भी है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

हम कहाँ किसी के लिए खास हैं..
ये तो हमारे दिल का अंधविश्वास है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

न चाहत के अंदाज अलग,
न दिल के हैं जज्बात अलग..
ये सारी बात तो लकीरों की है,
तेरे हाथ में अलग मेरे हाथ में अलग…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कुछ लम्हे गुजार लिया करो हमारे साथ भी..
दिल उदास रहता है जब तुमसे बात नहीं होती…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कुछ किस्से दिल में,
तो कुछ कागजों में आबाद रहे..
बताओ कैसे भूलें उसे,
जो हर साँस में याद रहे…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

न जाहिर हुई तुमसे, न बयां हुई हमसे..
सुलझी हुई आँखों में उलझी रही मोहब्बत…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

वाकिफ है वो मेरी कमज़ोरी से..
वो रो देती है, और मैं हार जाता हूँ…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

हजारो महफिलें हैं,
और लाखों मेले हैं..
लेकिन जहाँ तुम नहीं,
वहाँ हम बिल्कुल अकेले हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

रूठकर तुमसे खुश हम भी नहीं है..
तुम बैचैन हो तो सुनो,
चैन से हम भी नहीं है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

सुना है हर बात का जवाब रखते हो तुम..
क्या मेरी इन तरसती हुई आँखों का भी इलाज रखते हो तुम…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कड़वाहट तो यूँ ही बदनाम है..
दिल तो अक्सर मीठे लोग ही तोड़ते हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

भूल जाते अगर हम तेरी बातों को..
तो सुकून की नींद आ जाती हमें भी रातों को…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कुछ बातें हैं मलाल सी,
ये निकल क्यों नहीं जाती..
हाँ थक तो जाता हूँ मैं,
पर मुझे नींद क्यों नहीं आती…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

निभाना ही तो मुश्किल है..
चाहना तो हर किसी को आता है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

गजब का रिश्ता तेरा-मेरा हो गया..
याद दोनों करते हैं, पर बात नहीं करते…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

मुझे कबूल है हर दर्द, हर तकलीफ तेरी चाहत में..
सिर्फ इतना बता दो, क्या तुम्हें मेरी मोहब्बत कबूल है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

आँखों का पानी,
और दिल की कहानी..
हर किसी को समझ में नहीं आते…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तेरी यादें इस दिल को बहुत तड़पाती है..
हर वक्त आँखों में आँसू ले आती है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

चार दिन आँखों में नमी होगी..
मैं मर भी जाऊँ तो क्या कमी होगी…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
https://shayaribhandar.in/love-shayari/

लोग कहते हैं कि हर दर्द की एक हद होती है..
शायद उन्होंने मेरा हदों से गुजरना नहीं देखा…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

न होने का एहसास सबको होता है..
पर मौजूदगी की कदर किसी को नहीं होती…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कैसे छोड़ दूँ मैं तुमसे प्यार करना..
तुम मेरी किस्मत में न सही,
मेरे दिल में तो हो…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कुछ दर्द बस दिल में ही रह जाते हैं..
दुनिया को क्या पता, हम क्या-क्या सह जाते हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

जिंदगी में कुछ ऐसे मोड़ होते हैं..
जो इंसान को अंदर से तोड़ देते हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

दर्द दिल में जिस दिन बेहिसाब होता है…
शायरी के लिए वह दिन लाजवाब होता है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

खफा सब है मेरे लहजे से..
पर मेरे हाल से कोई वाकिफ नहीं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

जिस दिन बंद होगी मेरी आँखें,
हजारों आँखों से आँसू बरसेंगे..
अभी जो कहते हैं कि बहुत बोलता हूँ मैं,
वो ही मेरी आवाज सुनने को तरसेंगे…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

दिल में है दर्द,
और होंठों से मुस्काए..
जैसे जी रहें हैं हम,
कोई जी कर तो दिखलाए…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

न आँखों से छलकते हैं,
न कागज पर उतरते हैं..
कुछ लफ्ज ऐसे होते हैं,
जो तुम और मैं ही समझते हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

दिखावा दर्द का हम कहाँ कर पाते हैं..
अकेले दर्द में रोते हैं और सो जाते हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कहने को तो खुश हैं हम..
पर तेरे बिना मेरा मन कहाँ लगता है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

नींद में भी गिरते हैं मेरी आँखों से आँसू..
तुम ख्वाबों में तो मेरा साथ दिया करो…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तुम्हें तो जिंदगी का हर दुःख बताया था..
तुम्हारा तो हक नहीं बनता था दुःख देने का…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

काश ! तू पूछे मुझसे मेरा हाल-ए-दिल..
मैं तुझे भी रुला दूँ तेरे सितम सुना-सुना कर…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कोई दुआ, न रोशनी, न भूख-प्यास लगे..
मैं अपना साया भी देखूँ तो अब उदास लगे…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

मेरी उदासियाँ तुम्हें कैसे नजर आएगी..
तुम्हें देखकर तो हम मुस्कराने लगते हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

ये जो तुम बात-बात पर नाराज होते हो न..
देख लेना मेरे बाद कोई मनाने नहीं आएगा…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

सुना रहा था कोई अपने दर्द की दास्तान मुझको..
फफक कर रो दिया वो जब मैंने उसे अपना हाल बताया…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तुम्हें उदास देखकर मैं टूट जाता हूँ..
खुद अपने आप से बहुत ज्यादा रूठ जाता हूँ…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तेरे साथ को तरसे,
तुझसे बात को तरसे..
हम तेरे होकर भी,
तुझसे एक मुलाकात को तरसे…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

अजीब कशमकश में है ये जिंदगी..
हम जिसे चाहते हैं उसे पा नहीं सकते,
और इतना चाहते हैं कि उसे भुला नहीं सकते…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

हर पल तड़पाती रहती है यादें तेरी..
बताओ वो कौनसा लम्हा है, जिसमें तुम नहीं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

ख्वाब ही ख्वाब कब तक देखूँ..
काश ! तुझको भी एक झलक देखूँ…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

खाओ कसम मेरे सनम,
रात को सपनों में आओगे..
दिन में तो बहुत रुलाते हो तुम,
मगर सपनों में गले लगाओगे…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

गिले शिकवे दिल से न लगा लेना,
कभी रूठ जाऊँ तो मुझको मना लेना..
कल का क्या पता हम हो न हो,
इसलिए जब भी मिलूँ प्यार से गले लगा लेना…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

काश ! कभी तुम मुझे गले लगाकर कहो..
इतना क्यों डरते हो पागल,
मैं तुम्हारी ही तो हूँ…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

दर्द भी वही देते हैं, जिन्हें हक दिया जाता है..
वर्ना गैर तो धक्का लगने पर भी माफी माँग लेते हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

आँसू छुपा रहा हूँ तुमसे,
दर्द बताना नहीं आता..
बैठे-बैठे भीग जाती है पलकें,
दर्द छुपाना नहीं आता…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

केवल अल्फाज ही नहीं लिखते,
उनमें दर्द भी पिरोते हैं..
हम वो शायर हैं साहब,
जो कलम से भी रोते हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

अपनी बातों को मनवाने के लिए लड़ता हूँ..
मैं आज भी छोटा बच्चा हूँ, रो पड़ता हूँ…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

रोज-रोज जलते हैं,
फिर भी खाक नहीं होते..
अजीब हैं कुछ ख्वाब भी,
बुझकर भी राख नहीं होते…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

सुना बहुत था,
मगर आज मैंने जाना भी..
बहुत मुश्किल है,
खुशी के बगैर हँसना भी…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

जीत लेता हूँ हजारों लोगों का दिल शायरी करके..
लेकिन लोगों को क्या पता, अन्दर से कितना अकेला हूँ मैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

नखरे तो हम मरने के बाद भी करेंगे..
तुम जमीन पर चलोगे और हम कंधों पर…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

काश ! तुम आकर मुझसे कह दो…
मैं भी तन्हा हूँ,
तुम बिन..
तुम्हारी तरह..
तुम्हारे लिए..
तुम्हारी कसम…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

मैं मर भी जाऊँ तो कफन से आती रहेगी..
तुम्हारी खुशबू मेरे बदन से आती रहेगी…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

पता है…
अल्फाज भी रोते हैं कभी-कभी..
लेकिन उनकी सिसकियाँ लिखने वाला ही सुन सकता है,
पढ़ने वाला नहीं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

सीख जाओ किसी के प्यार की कदर करना..
कहीं कोई बिखर न जाए तुम्हें अहसास दिलाते-दिलाते…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

फिर न सिमटेगी मोहब्बत,
जो बिखर जाएगी..
जिंदगी जुल्फ नहीं,
जो फिर से सँवर जाएगी…
थाम लो हाथ उसका,
जो प्यार करे तुमसे..
ये जिंदगी ठहरेगी नहीं,
बस गुजर जाएगी…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

बादल तो एक बार बरस के थम जाते हैं..
मेरी आँखे तो तेरी याद में हर रोज बरसती हैं…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

पत्थर नहीं हूँ मैं,
मुझमें भी नमी है..
दर्द बयाँ नहीं करता,
बस इतनी सी कमी है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

वक्त रहते कदर कर लो उसकी,
जो तुम्हें शिद्दत से चाहता हो..
क्योंकि बड़ी मुद्दत से मिलते हैं,
ये शिद्दत से चाहने वाले…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

प्यार तुमसे बेइंतहा है सनम..
हजार दफा भी दिल तोड़ोगे,
तब भी तुमको ही चाहेंगे हम…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

गम के सैलाब में,
कभी-कभी इस कदर डूब जाते हैं..
मरे हुए लोग ही नहीं,
जिंदा भी फिर कभी लौटकर नहीं आते…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

हर रोज एक ही तमाशा बार-बार होता है..
यादों में किसी की कोई ज़ार-ज़ार रोता है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

दिल में तेरे ही दीदार का आखिरी मलाल लेकर..
चला जाऊँगा मैं इस जहान से तेरा ही खयाल लेकर…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

खत्म हो गई कहानी,
बस कुछ अल्फाज बाकी है..
एक अधूरे इश्क की,
एक मुकम्मल सी याद बाकी है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

1 thought on “Imotional Sad Shayari – Broken Heart Shayari (दर्द भरी शायरी)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *