Romantic Love Shayari – Heart Touching Lovely Shayari (दिल छूने वाली प्यार भरी शायरी)

पता है सुकून क्या है..
तुमको एक झलक देखना…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

कैसे असर करेगी दवा हकीमों की..
जब सारी तकलीफों का इलाज सिर्फ तुम हो…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तेरे साथ खामोश रहूँ, तो भी बातें पूरी हो जाती है..
तुझमें, तुझसे, तुझ पर ही मेरी दुनिया पूरी हो जाती है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

जाने तुझे कैसा ये हुनर आता है,
हर वक्त मेरे दिलोदिमाग पर छा जाता है..
मैं तेरे ख्यालों से बचकर जाऊँ कहाँ,
तू तो मेरी सोच के हर रास्ते पर नजर आता है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

होगी हजार शिकायतें हमको तुमसे..
पर उससे भी ज्यादा प्यार है तुमसे…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

बस यूँ ही तुम मेरे खुश रहने की वजह बने रहना..
जिंदगी में न सही, मगर मेरी जिंदगी बने रहना…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

बदलेंगे नहीं जज्बात मेरे तारीखों की तरह..
तुम्हें प्यार करने की ख्वाहिश उम्र भर रहेगी…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

मेरी साँस, मेरी धड़कन, मेरी जान हो तुम..
प्यार की शुरुआत हूँ मैं, और अंजाम हो तुम…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

तुम नजरअंदाज करके थक जाओगे..
हम नजर में बसाकर इंतजार करेंगे…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

वो मुझसे मेरी पसंद के बारे में पूछती है..
कैसी पागल है, खुद अपने बारे में पूछती है…

❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

2 thoughts on “Romantic Love Shayari – Heart Touching Lovely Shayari (दिल छूने वाली प्यार भरी शायरी)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *