Good Night Shayari & Quotes: सुकून भरी रात और अपनों के नाम प्यारे पैगाम
दिन भर की भागदौड़, थकान और व्यस्तता के बाद, रात का समय वह सुकून भरा पल होता है जब हम अपने और अपनों के करीब होते हैं। एक प्यारी सी Good Night Shayari केवल सोने से पहले का संदेश नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि दिन के आखिरी पलों में भी आपको उस खास इंसान की याद आई।
अक्सर हम सोशल मीडिया पर साधारण ‘Good Night’ लिखकर भेज देते हैं, लेकिन शब्दों में जब भावनाएं और शायरी का तड़का जुड़ जाता है, तो वह संदेश खास बन जाता है। ShayariBhandar के इस खास आर्टिकल में, हमने आपकी रात को और भी हसीन बनाने के लिए Heart Touching Good Night Quotes और बेहतरीन शुभ रात्रि शायरियों का एक विशाल संग्रह तैयार किया है।
इस संग्रह को हमने अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही शब्दों का चुनाव कर सकें:
प्रेरणादायक गुड नाइट कोट्स (Motivational Quotes): जो आपको अगले दिन के लिए नई उम्मीद के साथ सोने में मदद करेंगे।
रोमांटिक गुड नाइट शायरी (Romantic Night Lines): अपने साथी को यह बताने के लिए कि वे आपके सपनों में भी कितने अहम हैं।
तन्हाई और सुकून की शायरी: उन लोगों के लिए जो रात की खामोशी में खुद को तलाशते हैं।
रात की चाँदनी और तारों की छांव में, जब आप अपनों को ये प्यारे संदेश भेजते हैं, तो यह उनके मन के भारीपन को कम कर सकता है और उन्हें एक अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकता है। तो चलिए, आज की रात को थोड़ा और जादुई बनाते हैं इन खूबसूरत अल्फाज़ों के साथ।
Updated On April 12, 2026
मैं बेचैन सा लगता हूँ,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
तुम राहत जैसी लगती हो..
मैं खो जाता हूँ ख्वाबों में,
तुम मेरे भीतर जगती हो…
Good Night

आँखें बंद करूँ और ख्वाब तुम्हारे देखूँ..
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
तपती गर्मी में भी वादी के नजारे देखूँ…
Good Night
रात के सन्नाटे में एक आवाज आती है..
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
तुम्हारी यादों की दस्तक दिल को सताती है…
Good Night

अच्छा लगता है हर रात तेरी यादों में खो जाना..
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
जैसे दूर होकर भी तेरी बाँहों में सो जाना…
Good Night
Sleep Tips: अच्छी नींद के लिए 3 टिप्स
- सोने से पहले मोबाइल कम इस्तेमाल करें।
- अच्छी शायरी या किताब पढ़ें।
- मन को शांत रखें।

सितारे भी जाग रहे हो,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
रात भी सोई न हो..
ऐ चाँद मुझे वहाँ ले चल,
जहाँ उसके सिवा कोई न हो…
Good Night
हर रास्ता एक सफर चाहता है,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
हर मुसाफिर एक हमसफर चाहता है..
जैसे चाहती है चाँदनी चाँद को,
कोई है जो आपको इस कदर चाहता है…
Good Night
हो चुकी रात बहुत अब सो जाइए,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
जो है दिल के करीब उनके ख्यालों में खो जाइए..
कर रहा होगा कोई इंतजार आपका,
ख्वाबों में ही सही अब मिल तो आइए…
Good Night
रात को चुपके से आती है एक परी,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
खुशियों के सपने लाती है एक परी..
कहती है सपनों के आगोश में खो जाओ,
भूल कर सारे गम आराम से सो जाओ…
Good Night
प्यारी-प्यारी रात है,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
तारों की बारात है..
हवा थोड़ी कूल है,
मौसम भी अनुकूल है..
लवली-लवली नाइट है,
बस कहना गुड नाइट है…
Good Night
चाँद की चाँदनी से एक पालकी बनायी है,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
ये पालकी हमने तारों से सजाई है..
ऐ हवा जरा धीरे-धीरे ही चलना,
मेरे दोस्त को बड़ी प्यारी सी नींद आई है…
Good Night
उम्मीद मत खोना..
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
कल का दिन आज से बेहतर होगा…
Good Night
सितारों को भेजा है आपको सुलाने के लिए,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
चाँद आया है आपको लोरी सुनाने के लिए..
सो जाओ मीठे ख्वाबों में आप,
सुबह सूरज को भेजेंगे आपको जगाने के लिए…
Good Night
मोती महँगे होते हैं,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
उन्हें गँवाया नहीं जाता..
अपने तो अपने होते हैं,
उन्हें भुलाया नहीं जाता…
Good Night
रात मे जुगनू की जगमगाहट,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आसमान में तारों की झिलमिलाहट..
ठंडी वादियों में हवाओं की सरसराहट,
इन सबसे खूबसूरत है आपके चेहरे की मुस्कराहट…
Good Night
ऐसा लगता है कुछ होने जा रहा है,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
कोई मीठे सपनो में खोने जा रहा है..
धीमी कर दे अपनी रोशनी ऐ चाँद,
मेरा कोई अपना सोने जा रहा है…
Good Night
दिल में मेरे रहते हो आप,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
सपनों में भी आते रहना..
खुशी से बीते जिंदगी आपकी,
नींद में भी मुस्कराते रहना…
Good Night
होंठ कह नहीं सकते फसाना दिल का,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
शायद नजर से हमारी बात हो जाए..
इस उम्मीद में करते हैं इंतजार रात का,
शायद सपने में ही मुलाकात हो जाये…
Good Night
आकाश के तारों में खोया है संसार सारा,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
लगता है प्यारा एक-एक तारा..
उन तारों में सबसे प्यारा एक ही सितारा,
जो इस वक्त पढ़ रहा है संदेश हमारा…
Good Night
चाँद को बिठाकर पहरे पर,
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
तारों को दिया निगरानी का काम..
आई है यह रात सुहानी लेकर,
एक प्यारा सपना आपकी आँखों के नाम…
Good Night
